म्यूचुअल फंडों ने ऋण बाजारों में किया 40,000 करोड़ का निवेश
(India)
साझा कोषों (म्यूचुअल फंडों) ने मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-मई अवधि में ऋण बाजारों में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। विश्लेषकों का कहना है कि व्यापार धारणा में सुधार के चलते म्यूचुअल फंडों ने आलोच्य अवधि में ऋण बाजारों में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। बीते वित्त वर्ष में ऋण बाजारों में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। सेबी के आंकड़ों के अनुसार म्यूचुअल फंडों ने मई में 17,389 करोड़ रुपये, अप्रैल में 22,650 करोड़ रुपये यानी कुल मिलाकर 40,039 करोड़ रुपये निवेश किया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।