‘सरकार ने अर्थव्यवस्था को रेलगाड़ी से राजधानी एक्सप्रेस बनाया’
(India)
अर्थव्यवस्था की तुलना रेल से करते हुए वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार को विरासत में पटरी से उतरी रेलगाडी मिली थी जिसे उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस बना दिया है. उन्होंने कहा कि इसे जल्दी ही इसे बुलेट ट्रेन में तब्दील कर दिया जाएगा.उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था 7-9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक दशक में 4,000-5,000 अरब डालर की हो जाएगी. सिन्हा ने कहा पिछली सरकार से वृहद-आर्थिक स्थिति खराब हालत में मिली थी और मौजूदा सरकार उसे दुरुस्त करने में लगी है.उन्होंने कहा विकास की गाडी जो हमें मिली थी वह पटरी से उतरी हुई थी और हमने रास्ते पर लाया है. हमने सवारी गाडी को राजधानी एक्सप्रेस बना दिया है और कुछ समय में इसे बुलेट ट्रेन में तब्दील कर देंगे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।