घरेलू विमानन कंपनियों में आजकल डिस्काउंट की जंग छिड़ी हुई है। हाल ही में एयर इंडिया द्वारा 1777 रुपये हवाई सफर के ऑफर के बाद अब इंडिगो एयरलाइन्स 1727 रुपये के शुरुआती किराये में हवाई यात्रा की पेशकश दे रही है। इस ऑफर के तहत 13 जून तक टिकट बुक किये जा सकते हैं और 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच यात्रा की जा सकती है। वहीं, एयर इंडिया की 1777 रुपये वाली स्कीम की टिकटों की बुकिंग 10 जून से 12 जून के बीच ऑनलाइन, एयर इंडिया की वेबसाइट और उसके टोल फ्री नंबर व अधिकृत ट्रैवेल एजेंटों के जरिए कराई जा सकती है। एयर इंडिया के मॉनसून सेल के तहत खरीदे गए टिकटों पर एक जुलाई से 30 सितंबर तक यात्रा की जा सकती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।