आएंगे 50 और 100 रुपए के नए नोट
(India)
500 और 1000 के नोटों के बैन के बाद देशवासियों के लिए एक और बड़ी खबर आ रही है। केंद्र सरकार ने कहा है कि नई डिजाइन और सुरक्षा विशेषताओं वाले 50 और 100 रुपए के नोट भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। साथ ही मौजूदा 50 और 100 रुपए के नोट प्रचलन में बने रहेंगे। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने बताया कि 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद होने के बाद अब 50 रुपये और 100 रुपये की नई सीरीज के नोट नई डिजायन और सुरक्षा फीचर्स के साथ आएंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।