ईडी ने 1620 करोड़ रुपये की संपत्तियों को किया कुर्क
(India)

प्रवर्तन निदेशालय ने शराब कारोबारी विजय माल्या और अन्य के खिलाफ धन शोधन से जुड़े मामलों में 1620 करोड़ रुपये की नई संपत्तियों को कुर्क किया है। यह कार्रवाई धन शोधन से जुड़े मामलों को देखने वाली यहां की विशेष अदालत की अनुमति से की गई है। अदालत द्वारा निदेशालय की अर्जी पर नयी सम्पत्तियों की कुर्की के लिए दिया गया फैसला अमल में लाया गया है। अदालत ने माल्या के नाम जारी रोक लगे शेयरों और गिरवी रखे शेयरों को कुर्क करने का आदेश दिया है। निदेशालय जल्द ही माल्या समेत इस मामले से जुड़े सभी पक्षों को आदेश की प्रतिलिपियां जारी करेगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।