अस्पताल, पेट्रोल पंप, रेलवे, मेट्रो काउंटर पर पर पुराने नोट अभी चलेंगे
(India)
बैंकों में नोट बदलने के लिये उमड़ी भीड़ को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। देशभर के अस्पताल, पेट्रोल पंप, रेलवे, मेट्रो काउंटर पर 500 और 1000 रुपये के नोट के भुगतान का समय और 72 घंटे बढ़ा दिया है। इससे पहले पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि 11 नवंबर को रात 12 बजे तक इन जगहों पर 500 और 1000 के नोट स्वीकार किए जाएंगे। लेकिन लोगों की परेशानी को देखते हुए इन जगहों पर 14 नवंबर रात 12 बजे तक स्वीकार करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।