अब तक एसबीआई में जमा हुए 53,000 करोड़ रुपये
(India)
सरकार के 500 और 1000 रुपये के नोट को अचानक अमान्य घोषित करने से जहां एक ओर पूरे देश में अफरा-तफरी मची है वहीं दूसरी तरफ बैंकों में पैसा जमा कराने वालों की तादाद बढ़ गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि पुराने नोट को बैन करने के बाद से देश भर की उसकी शाखाओं में 53,000 करोड़ रुपये जमा कराए जा चुके हैं। यही नहीं 1,500 करोड़ रुपये तक के करेंसी भी बदली जा चुकी है। बता दें कि गुरुवार को बैंक खुलने के बाद से 500 और 1000 रुपये के नोट जमा कराने वालों की जबर्दस्त भीड़ देखी जा रही है। सरकार के निर्देश के अनुसार ये नोट 30 दिसंबर तक जमा कराए जा सकते हैं। रिपोर्टस के मुताबिक 500 और 1000 रुपये के नोट में बाजार में करीब 14 लाख करोड़ रुपये थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक इन पैसों का करीब 3.7 फीसदी बैंकों में आ चुका है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।