केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपये के नोटों को अमान्य ठहराए जाने के बाद नोटों की कमी पर आरबीआई ने कहा है कि उसकी प्रिंटिंग प्रेस पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। आरबीआई ने शनिवार को कहा कि मांग को पूरा करने के लिए करंसी छापने वाली प्रेस ‘पूर्ण क्षमता’ पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने लोगों से बैंक शाखाओं पर भारी भीड़ से बचने के लिए इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट को अपनाने की भी सलाह दी। रिजर्व बैंक ने कहा कि देश भर में 4,000 स्थानों पर सभी करंसी नोटों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। बैंक शाखओं को उनकी जरूरत को पूरा करने के लिए उनसे जोड़ा गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।