कालेधन को लेकर सरकार की ओर से चल रहा अभियान अब और तेज होता जा रहा है। अपने अभियान के दौरान सरकार ने नोटबंदी के बाद पुराने नोट बदलवाने वालों नजर रखने की पूरी तैयारी कर ली है। इस नए तरीके के जरिेए बैंक पैसा जमा कराने वालों के हाथ पर स्याही का इस्तेमाल करेगी। सरकार के इस तरीके के जरिए अब कालेधन को सफेद करने वालों पर बारिकी से नजर रखी जाएगी। वित्त सचिव शक्तिकांत दास की बताया कि एक ही आदमी बार बार नोट बदलवाने के लिए बैंक आ रहे हैं। इस लिए बहुत दिक्कत आ रही है। ऐसे लोगों की पहचान के लिए बैंक अब नकदी निकासी करने वालों की उंगली पर ना मिटने वाली स्याही लगाएंगे। कालेधन को सफेद करने के लिए कुछ लोग आम आदमी को अलग अलग बैंक भी भेज रहे हैं। इससे उनके लिये दिक्कत हो रही है जो पहली बार या जरूरतमंद हैं उनको कैश निकालने का मौका नहीं मिल रहा है। अलग लाइन की व्यवस्था भी चल रही है। जैसे वोट डालने के बाद वोटर की अंगुली पर स्याही लगा दी जाती है जिससे कि वो दोबारा वोट डालने आए तो पहचाना जा सके ठीक वैसे ही कैश लेने के बाद बैंककर्मी कैश लेने के वाले की अंगुली पर स्याही लगा देगा। सरकार ने ये कदम इसलिए उठाया है कि एक ही शख्स बार बार कैश लेने के लिए लाइन में खड़ा हो जाता है और नये लोग कैश नहीं ले पाते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।