फाइनेंस मिनिस्ट्री ने मंगलवार को सभी बैंको को लेटर लिखकर कहा कि वह नोट एक्सचेंज में तेजी लाने के लिए रिटायर्ड इम्प्लॉइज की सेवाएं लें। 8 नवंबर की रात से बड़े नोट बंद करने के फैसले के बाद से बैंक इम्प्लॉइज देर रात तक काम कर रहे हैं। बता दें कि देश में करीब 24 करोड़ बैंक अकाउंट्स हैं। उधर, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि देशभर की बैंकों में अब तक 3 लाख करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। दिसंबर तक यह रकम बढ़कर 11 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।