खुद अघोषित आय जमा करें और 50 प्रतिशत बैंक को देकर बनाएं सफेद
(India)
8 नवंबर को लागू नोटबंदी के बाद 2.5 लाख रुपये से ज्यादा राशि अपने खाते में जमा करने के लिए मोदी सरकार ने सोमवार को लोकसभा में इनकम टैक्स संशोधन विधेयक पेश किया। इसके तहत अब अघोषित आय से अधिक राशि पर 30 फीसदी टैक्स, 33 फीसदी दंड स्वरूप राशि और 33 फीसदी सरचार्ज के तौर पर सरकार को देना होगा। कालाधन रखने वालों के लिए सरकार ने एक और मौका दिया है। आज लोकसभा में पेश इनकम टैक्स संशोधन विधेयक में प्रावधान रखा गया है कि अगर आप खुद अघोषित आय को बैंक में जमा कराते हैं तो दंड राशि, कर और सरचार्ज समेत कुल 50 फीसदी राशि आपको बैंक को देनी होगी अन्यथा अगर आप आयकर विभाग या प्रवर्तन निदेशालय की जांच में फंसते हैं तो आपको 85 प्रतिशत तक देना जुर्माना देना होगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।