अमेजन ने की लांच पैड प्लेटफार्म की शुरूआत
(India)
अमेजन ने सोमवार को भारत में अपने उपभोक्ताओं के उत्पादों के लिए लांच पैड प्लेटफार्म की शुरूआत की। इस प्लेटफार्म के जरिए अमेजन अपने ग्राहकों को दुनिया भर में नए उत्पाद दिखा सकेगा। अमेजन का यह लांच पैड एक एक वैश्विक कार्यक्रम है। जो भारतीय अपने उत्पादों का स्टार्टअप करना चाहते हैं अमेजन उन्हें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक प्लेटफार्म देगा। यह लांच पैड भारत, अमेरिका, फ्रांस, चीन, ब्रिटेन समेत विश्व के सात मार्केट में एक्टिव है। अमेजन इन यूनिक उत्पादों की मार्केटिंग के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध करवाएगा। अमेजन इसके लिए 300 मिलियन उपभोक्ताओं के लिए एक्सेस प्रदान करेगा। 25 भारतीय स्टार्ट-अप के उत्पाद वर्तमान में लांच पैड पर सूचीबद्ध हैं। इसमें बेंगलुरु की स्मार्ट उपकरणों निर्माता विटवर्क कंज्यूमर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई की माईडेली, गुड़गांव की श्मामाअर्थश् (आर्गेनिक बेबी प्रॉडक्ट) बेचने वाली कंपनिया शामिल हैं। कुल मिलाकर, इस लांच पैड पर सात बाजारों में 600 स्टार्ट-अप प्रॉडक्ट सूचीबद्ध किए गए हैं। इसके अलावा अमेजन इंडिया भारत सरकार के स्टार्ट-अप प्रोग्राम नासकॉम 10000 एंव कई अन्य कंपनियों के साथ साझेदारी की है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।