केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अर्थव्यवस्था के विभिन्न मोर्चों पर नोटबंदी के असर को लेकर लगातार उठ रहे सवालों पर जवाब देते हुए विभिन्न करों की उगाही का आंकड़ा पेश किया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने कहा कि नोटबंदी के बाद करों की वसूली में अच्छी खासी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तो यह एक कच्चा अनुमान है, बजट में सारे वास्तविक आंकड़े सामने रखे जाएंगे। जेटली ने कहा कि नवंबर महीने में राज्यों की वैट वसूली बढ़ी है। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने में सिर्फ कस्टम्स ड्यूटी की वसूली में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुईए वह भी इसलिए क्योंकि सोने का आयात प्रभावित हुआ जो कस्टम्स ड्यूटी का बड़ा स्रोत है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।