मुंबई ट्रैफिक पुलिस कैशलेस हो गई है... अब मुंबई में सड़क पर तैनात कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी नकद में जुर्माना नहीं ले सकता... माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए यह पहल की गई है... मुंबई में तैनात ट्रैफिक पुलिस कार्मियों के हाथ में अब रसीद बुक की जगह एम स्वाइप मशीन और कमर में बड़े बैग की जगह छोटा प्रिंटर आ गया है... यातायात नियम तोड़ने वालों से अब पुलिस कार्ड के जरिए जुर्माना ले रही हैं.., अगर वाहन चालकों के पास क्रेडिट या डेबिट कार्ड नहीं है तो उन्हें पर्ची देकर किसी भी वोडाफोन सेंटर या फिर ट्रैफिक चैकी में जाकर पैसे भरने को कहा जाता है...
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।