सुुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को नोटिस जारी किया
(India)
सुुप्रीम कोर्ट ने शराब कारोबारी विजय माल्या को नोटीस जारी कर जवाब पेश करने के आदेश दिऐ है....मामला, बच्चों के खाते में बडी राशि ट्रांसफर करने से जुडा हुआ है...कोर्ट ने माल्या को, अपने बच्चों के खाते में चार करोड़ डॉलर यानि 270 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने को लेकर 3 हफ्ते के भीतर जवाब पेश कर अपना पक्ष पेश करने को कहा है....एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह की ओर से कोर्ट में दायर अर्जी में आरोप लगाया गया है कि माल्या ने इस राशि के हस्तांतरण में न्यायिक आदेशों का उल्लंघन किया है....मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी ।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।