ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी अमेजन की ओर से तिरंगे का अपमान करने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सख्ती दिखाई है... दरसल कंपनी कनाडा में अपनी वेबसाइट पर भारत के झंडे वाला डोर मैट बेच रही थी...विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जब कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी तब वेबसाइट से इस प्रोडक्ट को हटाया गया...अमेजन में भारतीय तिरंगे वाले डोरमैट को बिकता देख सरकार हरकत में आयी...विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेजन को तिरंगे से जुड़े इस अपमानजनक उत्पादों को फौरन हटाने को कहा। सुषमा ने ट्वीट किया है कि अमेजन को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.....ऐसा ना किए जाने पर अमेजन में काम कर रहे किसी भी व्यक्ति को भारत का वीजा नहीं दिया जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।