देश की सबसे बड़ी इम्प्लॉयर टीसीएस के सीईओ नटराजन चंद्रशेखरन टाटा सन्स के नए चेयरमैन बनेंगे। चंद्रशेखरन को एक ऐसे आदमी के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने 30 हजार करोड़ कैपिटल वाली टीसीएस को 1 लाख करोड़ की कंपनी बना दिया। चंद्रशेखरन का टाटा के साथ सफर 30 साल पहले शुरू हुआ था और वो एक इम्प्लॉई बनकर टीसीएस से 1987 में जुड़े थे। अब वह टाटा संस के 149 साल बाद पहले गैर-पारसी चेयरमैन बने हैं। बता दें कि पिछले चेयरमैन साइरस मिस्त्री को बीते साल अक्टूबर में हटाया गया था चंद्रशेखरन तमिलनाडु के मोहनुर से हैं और एक बेहद ही सामान्य किसान परिवार में साल 1963 में पैदा हुए थे। चंद्रशेखरन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी त्रिची से कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री होल्डर हैं। चेयरमैन चुने जाने के बाद चंद्रशेखरन ने कहा, श्बोर्ड और मिस्टर रतन टाटा ने मुझ पर जो भरोसा जताया, उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। टाटा ग्रुप में इतने बड़े पद पर पहुंचना सम्मान की बात है। टाटा सन्स एक रिच हेरिटेज वाला ग्रुप है। आम आदमी कहता है कि टाटा तो हमारी कंपनी है। गर्व है कि 30 साल से इसका हिस्सा हूं। हम शेयरहोल्डर्स के हितों का खास ध्यान रखेंगे।श् चंद्रशेखरन ने कहा, श्टाटा ग्रुप लोगों के दिल में है। इसलिए ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसे निभाने के लिए लीडरशिप क्वॉलिटीज की जरूरत होगी। इसके लिए बहुत सारे लोगों की मदद की भी जरूरत होगी। मुझे इस जिम्मेदारी को समझने में कुछ वक्त लगेगा। इसके लिए मुझे सबकी मदद की जरूरत होगी। ये एक कलेक्टिव लीडरिशप है। जिन उसूलों पर टाटा ग्रुप खड़ा है, मेरी कोशिश उन्हें बनाए रखने और ग्रुप को आगे ले जाने की होगी।श्
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।