नोटबंदी के बाद आरबीआई लोगों के बीच कैश क्रंच को खत्म करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। आरबीआई के नए ऐलान के बाद अब रोज एटीएम से 10 हजार तक रुपए निकाले जा सकेंगे। अभी तक यह लिमिट 4500 रुपए थी। इसके अलावा आरबीआई ने चालू खाते से हर हफ्ते एक लाख तक की निकासी को मंजूरी दे दी है। वहीं हफ्ते भर में 35 हजार रुपये निकाल सकते हैं। वहीं अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार, दस लाख करोड़ रुपये के नए नोट सिस्टम में डाले जा चुके हैं और तकरीबन एक लाख करोड़ रुपये के नोट देश के विभिन्न करेंसी चेस्टों में मौजूद है। खासकर ग्रामीण इलाकों में भी कैश की किल्लत को खत्म करने पर आरबीआई का फोकस है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।