राशन पर सब्सिडी खत्म कर सकती है सरकार
(India)
राशन की दुकानों को मिलने वाली सब्सिडी खत्म की जा सकती है. ये खबर निम्न वर्ग को झटका दे सकती है क्योंकि चीनी की सब्सिडी खत्म होने से इनके लिए चीनी महंगी हो जाएगी. सूत्रों की माने तो वित्त मंत्री अरुण जेटली इस बार बजट में राशन की दुकानों से सस्ती चीनी बेचने के लिये राज्यों को दी जाने वाली 18.50 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी खत्म कर सकते हैं. इससे करीब 4500 करोड़ रुपये की सब्सिडी बचेगी. अरुण जेटली आम बजट एक फरवरी को पेश करेंगे. जानकारी के मुताबिक केन्द्र का मानना है कि नये खाद्य सुरक्षा कानून में गरीबी रेखा से नीचे परिवारों के लिये किसी तरह की कोई सीमा नहीं रखी गई है. ऐसे में आशंका है कि राज्य सरकारें सस्ती चीनी का कहीं और भी इस्तेमाल कर सकती हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।