नोटबंदी के बाद एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है. अब लोगों को 1 फरवरी से एटीएम से 24 हजार रुपये निकालने की सुविधा मिल गई है. यानी 1 फरवरी से एक बार में आप एटीएम से अधिकतम 24 हजार रुपये निकाल पाएंगे. हालांकि अपने खाते से एक हफ्ते में 24 हजार रुपये निकालने की सीमा पहले की तरह बनी हुई है. अगर आपने एक बार में एटीएम से 24 हजार रुपये निकाल लिए तो फिर आप सेविंग बैंक खाते से एक हफ्ते में और कैश नहीं निकाल पाएंगे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।