फसलों के बीमा का कवरेज 50 फीसदी तक बढ़ा-वित्त मंत्री
(India)
वित्त मंत्री अरुण जेटली लोकसभा में आम बजट पेश कर रहे हैं। उनका बजट भाषण शुरू हो गया है। वित्त मंत्री ने कहा है कि फसल बीमा अब 30 फीसदी की बजाय 40 फीसदी होगा। कृषि क्षेत्र में 4.1 फीसदी की वृद्धि दर देखी गई, फार्म क्रेडिट के तौर पर 10 लाख करोड़ का लक्ष्य बजट में बनाया गया है। फसलों के बीमा का कवरेज 50 फीसदी तक बढ़ा है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि किसानों के हित में मिट्टी के परीक्षण के लिए 100 से ज्यादा अनुसंधान लैब बनाए जाएंगेरू वित्त मंत्री अरुण जेटली। पिछले बजट में 5500 करोड़ की तुलना में इस बार 13000 करोड़ रुपये किसान बीमा योजना के लिए दिए गए। छोटे एवं सीमांत किसानों की मदद के लिए 1900 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।