टाटा संस के शेयरहोल्डर्स ने मिस्त्री को निदेशक पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया
(India)
टाटा संस लिमिटेड के शेयरधारकों की सोमवार को हुई बैठक में साइरस मिस्त्री को निदेशक पद से हटाने का प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया। पिछले साल ही रतन टाटा ने साइरस मिस्त्री को अचानक टाटा ग्रुप के सीईओ के पद से अपदस्थ कर अंतरिम चेयरमैन के तौर पर खुद संभाल ली थी। इसके बाद समूह की प्रमुख कंपनियों के शेयरधारकों ने उन्हें कंपनी के चेयरमैन पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया था। अब टाटा संस के शेयरहोल्डर्स ने प्रस्ताव पास कर उन्हें सीईओ के पद से हटाए जाने पर औपचारिक मुहर लगा दी है। कंपनी ने मीटिंग के बाद बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।