ईपीएफओ ने आपके पीएफ संबंधी विभिन्न प्रकार की निकासी के लिए एक फॉर्म पेश किया है. अब चाहे आपको एडवांस धन निकालना हो या फिर समय पूरा होने पर, आपके एक जैसा फॉर्म ही भरना होगा. इस एक फॉर्म के जरिए अलग अलग प्रकार के फॉर्म्स भरने के झंझट से अंशधारकों को निजात मिल गई है. ईपीएफओ ने सभी अंशधारकों जिनमें पेंशनर्स भी शामिल हैं, आधार नंबर सब्मिट करवाना जरूरी कर दिया है. वैसे आधार नंबर जमा करवाने की आखिरी तारीख बढ़ाकर सरकार ने 31 मार्च कर दी है. .इसके साथ ही ईपीएफओ के अंशधारकों के लिये जटिल कागजी कार्य समाप्त हो जाएगा. ईपीएफओ की महत्वाकांक्षी योजना है कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने के तीन घंटे के भीतर पीएफ से रकम निकासी हो जाए....
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।