आज बंद है सारे बैंक, कर्मचारियो की हड़ताल जारी
(DELHI, DELHI) बैंकिंग क्षेत्र के 9 श्रमिक संघों की प्रतिनिधि संस्था, युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने सरकार के जनविरोधी बैंक सुधारों के खिलाफ और विमुद्रीकरण के बाद कर्मचारियों की तरफ से किए गए अतिरिक्त कार्य के मुआवजे की मांग को लेकर आज एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सी एच वेंकटाचलम ने कहा, “यूएफबीयू में बैंकिंग क्षेत्र के शामिल नौ संघों - एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आईएनबीओसी, एनओबीडब्ल्यू और एनओबीओ- से जुड़े सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी, सभी पुरानी पीढ़ी के निजी बैंकों, विदेशी बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और सहकारी बैंकों के कर्मचारी व अधिकारी 28 फरवरी को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे”।21 फरवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के यहां हुई सुलह वार्ता विफल रहने के बाद आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन की ओर से हड़ताल करने का फैसला किया गया। वैसे आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एक्सिस और कोटक महिंद्रा जैसे निजी क्षेत्र के बैंकों में कामकाज सामान्य रहने की संभावना है। वही एसबीआई के करूर ब्रांच के बाहर भी सैकड़ो बैंक कर्मचारियो द्वारा हड़ताल जारी है और साथ ही चंड़ीगढ़ मे संजीव कुमार की अगुवाई मे एसबीआई, ईलाहाबाद बैंक समेत सभी बैंक कर्मचारियो का आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।