SC ने सुब्रत रॉय की पैरोल बढ़ाई, 7 अप्रैल तक 5092 करोड़ जमा कराने को कहा
(DELHI, DELHI) सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत राॅय सहारा की पैरोल 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है। सहारा से प्रॉपर्टी बेचने और 7 अप्रैल तक 5092 करोड़ रुपए जमा कराने को कहा गया गया है। सहारा ने 15 प्रॉपर्टी की लिस्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी। बता दें कि सहारा-सेबी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने सहारा ग्रुप से उसकी प्रॉपर्टी की लिस्ट मांगी थी, ताकि उन्हें नीलाम किया जा सके। लोनावाला के पास स्थित एम्बी वैली को भी अटैच करने का ऑर्डर दिया था। एम्बी वैली की कीमत करीब 39,000 करोड़ रुपए है। 600 करोड़ रुपए जमा करने पर कोर्ट ने रॉय की पैरोल बढ़ाई गई थी

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।