Jio की ये सर्विस 1 अप्रैल के बाद भी रहेगी फ्री ऐसे उठाएं फायदा
(DELHI, DELHI) 31 मार्च के बाद रिलायंस जियो की फ्री इंटरनेट सर्विस खत्म हो जाएगी और 1 अप्रैल से आपको टॉप अप रिचार्ज कराने के बाद ही फायदा उठा सकेंगे। इतना ही नहीं इसके पहले आपको इस महीने 99 रुपए में जियो प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी। जिसमें सिर्फ डाटा के लिए पैसे खर्च करने होंगे। इसके बाद कॉलिंग, SMS और रोमिंग पूरी तरह फ्री रहेंगी। लेकिन इन सबके अलावा जियो की एक सर्विस बिना किसी प्लान के एक्टिव रहेगी।

कॉलर ट्यून की यह सर्विस रिलायंस जियो यूजर्स के लिए 1 अप्रैल के बाद भी फ्री रहेगी। हालांकि, इसके बारे में कई यूजर्स को पता नहीं है। कॉलर ट्यून के लिए टेलिकॉम कंपनियां सर्विस और सॉन्ग दोनों का अलग-अलग चार्ज लेती हैं। ऐसे में आपके पास जिओ सिम है तो कॉलर ट्यून फ्री में एक्टिवेट कर सकते हैं।

जियो की फ्री कॉलर ट्यून को लेकर कस्टमर केयर से बातचीत के दौरान पता चला कि ये सर्विस सितंबर से फ्री थी और अप्रैल के बाद भी ये फ्री रहेगी। इसको लेकर अभी कंपनी ने नया प्लान पेश नहीं किया है। ऐसे में जब तक कोई नया प्लान नहीं आता तब तक इसका कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।