वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी जटिल अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को सरल व्यवस्था में बदलेगा। इसके फायदे बताते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी कर चोरी को मुश्किल बनाएगा। जेलटी ने कहा कि जीएसटी सबसे बड़ा सुधार होगा इसे एक जुलाई तक लागू करने की कोशिश की जा रही है।वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि नोटबंदी से अघोषित कारोबार हतोत्साहित होगा।
नोटबंदी अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ेगी। अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी कारण पड़ने वाले असर पर वित्त मंत्री ने कहा कि जीडीपी का आकार बड़ा और स्पष्ट होगा।
भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से वद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी और सात-आठ प्रतिशत की विकास दर हासिल करना तार्किक आधार पर विश्वसनीय लगता है।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।