जीएसटी संसद में चर्चा आज सर्वसम्मति से पारित की कोशिश में जुटी सरकार
(DELHI, DELHI) आज देश के आर्थिक सुधार की में सबसे बड़े कदम करार दिए जा रहे जीएसटी पर संसद में चर्चा होगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसे लेकर कानून के तकनीकी पहलुओं को भाजपा सांसदों के बीच रखा। जीएसटी बिल को देश के लिए अहम करार देते हुए जेटली ने कहा कि इसे संसद में सर्वसम्मति से पारित करवाने का प्रयास होगा। वहीं भाजपा ने संसद में सभी सांसदों को रहने के भी निर्देश दिये हैं।

वित्त मंत्री ने सोमवार को जीएसटी से जुड़े चार बिलों को लोकसभा में पेश किया था। इस पर बुधवार आज चर्चा होनी है। बिल पर मुकम्मल चर्चा के लिए सरकार ने करीब 7 घंटे का समय रखा है। ताकि सभी दलों के सांसदों को अपना पक्ष रखने का भरपूर अवसर मिल सके। लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो बिल पर चर्चा 7 घंटे से भी ज्यादा हो सकती है। इसलिए बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल और लंच ब्रेक नहीं होगा।

लोकसभा में बिल पर गहन चर्चा से एक दिन पूर्व भाजपा संसदीय दल की बैठक में जेटली ने बिल के एक-एक पहलू से पार्टी सांसदों को अवगत कराया। पीएम मोदी भाजपा सांसदों को पहले ही निर्देश दे चुके हैं कि वे जीएसटी से होने वाले फायदों को जनता के बीच जाकर गिनाएं।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।