मेट्रो सिटीज में एसबीआई के खाता धारक को न्यूनत जमा राशि 5000 रुपये शहरी क्षेत्रों के खाता धारक को 3000 रुपये, कस्बों में रहने वाले ग्राहकों को 2000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के खाता धारकों को अपने बचत खाते में कम से कम 1000 रुपये रखने का नियम है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा था कि बैंक खातों में न्यूनतम राशि नहीं रखने के लिए बैंक दंडात्मक शुल्क लगा सकते हैं लेकिन यह लेवी उपयुक्त स्तर की और खाता सेवाओं की औसत लागत के अनुरूप ही होनी चाहिये।
वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि रिजर्व बैंक के दिशानिदेर्शों के अनुसार बैंकों को अपने मौजूदा खाताधारकों को कम से कम एक माह पहले ही न्यूनतम निर्धारित शेष बचत में बदलाव के बारे में और नहीं तो उस पर लगाये जाने वाले शुल्क के बारे में सूचित करना चाहिये।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।