मेड इन कंट्री इंडेक्स (एमआईसीआई-2017) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत को चीन से ज्यादा अंक मिले हैं। बता दें कि यूरोपीय संघ और दुनिया के 49 बड़े देशों को लेकर सोमवार को सर्वे ने एक सूची जारी की। उनमें क्वालिटी (गुणवत्ता) व क्रेडिबिलिटी (विश्वसनीयता) के आधार पर सभी देशों को रैंकिग दी गई। इस सूचकांक के मुताबिक भारत को 36 अंक प्राप्त हुए वहीं चीन को सिर्फ 28 अंक ही मिले। इस इंडेक्स के अनुसार चीन हमसे 8 अंक पीछे रहा है। भारत को इस कुल 49 देशों में 42वां स्थान हासिल हुआ जबकि चीन को सबसे अंतिम 49वां स्थान से संतुष्ट रहना पड़ा।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।