लोकसभा में GST पर चर्चा शुरू जेटली बोले- सबके हितों वाला बिल
(DELHI, DELHI) वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में जीएसटी बिल पेश कर दिया। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं। चर्चा आज 7 घंटे तक चलेगा।जीएसटी से जुड़े चार विधेयकों पर चर्चा शुरू होने के बाद वित्त मंत्री ने लोकसभा में कहा कि इसके अधिकारों का दुरुपयोग न हो ये ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि सिफारिशों और सर्वसम्मति के आधार पर जीएसटी परिषद की अब तक 12 बैठकें हो चुकी हैं। वित्त मंत्री ने इसे एक क्रांतिकारी बिल बताते हुए सबके हित वाला बिल करार दिया।

इससे पहले वित्त मंत्री ने सोमवार को जीएसटी से जुड़े चार बिलों को लोकसभा में पेश किया था। इस पर बुधवार आज चर्चा होनी है। बिल पर मुकम्मल चर्चा के लिए सरकार ने करीब 7 घंटे का समय रखा है। ताकि सभी दलों के सांसदों को अपना पक्ष रखने का भरपूर अवसर मिल सके। लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो बिल पर चर्चा 7 घंटे से भी ज्यादा हो सकती है। इसलिए बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल और लंच ब्रेक नहीं होगा।

लोकसभा में बिल पर गहन चर्चा से एक दिन पूर्व भाजपा संसदीय दल की बैठक में जेटली ने बिल के एक-एक पहलू से पार्टी सांसदों को अवगत कराया। पीएम मोदी भाजपा सांसदों को पहले ही निर्देश दे चुके हैं कि वे जीएसटी से होने वाले फायदों को जनता के बीच जाकर गिनाएं।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।