राज्यसभा में जीएसटी पर चर्चा शुरू हो गई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली के शुरुआती बिंदुओं के बाद कांग्रेस के आनंद शर्मा ने चर्चा की शुरुआत की है। लोकसभा से पारित होने के बाद जीएसटी से जुड़े चार विधायकों पर बुधवार और गुरुवार को दो दिन चर्चा होनी है। आठ घंटे की चर्चा के पहले दिन चार घंटे और दूसरे दिन चार घंटे चर्चा होनी है। सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्री अरुण जेटली व संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों से विधेयक पर चर्चा शुरू होने से पहले बात की है।
जीएसटी पर लोकसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष ने जिस तरह सरकार पर राज्यसभा की अवहेलना का आरोप लगाया था उसे देखते हुए सरकार विपक्षी आरोपों को सुनने के लिए तैयार है, लेकिन वह नहीं चाहती है कि वित्त विधेयक की तरह इसमें भी संशोधन पारित करवाए। हालांकि सरकार ने इस तरह की संभावनाओं को देखते हुए लोकसभा में छह व सात अप्रैल के लिए व्हिप जारी करने का फैसला किया है, ताकि राज्यसभा से संशोधन होने पर उनको खारिज करा दिया जाए।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।