इस कंपनी के मालिक एक्टर-बिजनेसमैन सचिन जोशी हैं। एसबीअाई चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने विला बेचे जाने की पुष्टि की है।आपको बता दें कि कर्ज वसूली के तहत बैंकों ने इस विला को तीन बार बेचने का प्रयास किया था लेकिन नहीं बिक पाया था। माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के लिए जिन संपत्तियों को दिखाकर कर्ज लिया था उसमें यह विला भी शामिल था।
समुद्र किनारे बने इसे विला को अक्टूबर 2016 में पहली बार बेचने की कोशिश की गई थी। तब इसका रिजर्व प्राइस 85.29 करोड़ रुपये था। लेकिन इसका कोई खरीदार सामने नहीं आया। फिर दिसंबर 2016 में ही रिजर्व प्राइस घटाकर 81 करोड़ रुपये कर दिया था। फिर भी कोई खरीदार नहीं मिला।फिर इस साल मार्च में विला का रिजर्व प्राइस 73 करोड़ रुपये कर दिया गया लेकिन फिर भी नहीं बिका।
यह विला काफी आलीशान है इसमें पार्टियां होती थीं। इस विला में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल को पांच दिन रहने का मौका मिल चुका है जहां वह राजा की तरह रहे और माल्या की तिपहिया हार्ले डेविडसन भी चलाई थी।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।