1 करोड़ लोगों की बैंक क्रेडिट कार्ड फेसबुक का डाटा लीक
(DELHI, DELHI) दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे रैकेट का पर्दाफाश किया है जो दिल्ली समेत देशभर के एक करोड़ लोगों की बैंक डिटेल क्रेडिट कार्ड फेसबुक और व्हाट्सएप की डाटा लीक कर चुके हैं। इस जानकारी को बहुत सस्ते दामों पर बेचा जा रहा था। पुलिस ने ऐसे रैकेट का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है।
साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी आर.बानिया ने बताया कि लोगों की डिटेल लीक करने वाला रैकेट बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर कैलाश में रहने वाली एक महिला के क्रेडिट कार्ड से 1.46 लाख रुपये गायब होने के मामले की जांच के दौरान इस रैकेट का खुलासा हुआ।

पुलिस ने बताया कि यह रैकेट लोगों की जानकारी बैंक में काम करने वाले लोगों और कॉल सेंटर्स की मदद से जानकारी निकलवाता है। इसके बाद इस जानकारी को सस्ते दामों पर बेच दिया जाता है।डीसीपी ने बताया कि रैकेट चलने वाला पूरन गुप्ता एक साथ कई हजार लोगों के डाटा को बेचता था। बताया जा रहा है कि वह 50 हजार लोगों की जानकारियां देने के लिए 10 से 20 हजार रुपये लेता था।

पुलिस ने दावा किया है कि पूरन गुप्ता अब तक एक करोड़ लोगों की जानकारियां बेच चुका है। इस जानकारी में क्रेडिट कार्ड नंबर कार्ड होल्डर का नाम डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर शामिल है। दिल्ली पुलिस ने कहना है कि पूरन गुप्ता से सारा डाटा मुंबई में किसी शख्स ने खरीदा है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।