(DELHI, DELHI)
पेट्रोलियम कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 2.16 रुपये और डीजल के दाम में 2.10 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। नई दरें सोमवार आधी रात से लागू हो गई हैं। इससे पहले 1 मई को पेट्रोल में 2 पैसे और डीजल के दाम में 52 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। 16 अप्रैल को पेट्रोल की कीमतों में 1.39 और डीजल में 1.04 रुपये की वृद्धि हुई थी। पेट्रोलियम कंपनियों का कहना है कि कटौती में स्थानीय वैट की कीमतें शामिल नहीं हैं। कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 68.09 रुपये प्रति लीटर की जगह 65.32 रुपये में मिलेगा। इसी तरह डीजल अब 54.90 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। अभी डीजल 57.35 रुपये में मिल रहा था।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।