अब संभव होगा बिना अकाउंट नंबर बदले दूसरा बैंक बदलना, जल्द ही आएगी योजना-आरबीआई
(DELHI, DELHI) बैंक कस्टमर्स के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक जल्द ही बैंक अकाउंट पोर्टेबिलिटी जैसी सुविधा लॉन्च कर सकती है। आप बि‍ना अकाउंट नंबर बदले अपना बैंक बदल सकेंगे, ठीक वैसे ही जैसे अभी आप मोबाइल नंबर बदले बि‍ना सर्वि‍स प्रोवाइडर बदल सकते हैं। आरबीआई के डि‍प्‍टी गवर्नर एसएस मुंद्रा ने इस फैसिलिटी के बारे में जानकारी दी है। रि‍जर्व बैंक ऑफ इंडि‍या इस योजना पर काम कर रहा है। मुंबई में आरबीआई के डि‍प्‍टी गवर्नर एसएस मुंद्रा ने ने मंगलवार को बैंकिंग कोड्स एंड स्‍टैंडर्ड्स ऑफ इंडि‍या ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा की आने वाले दिनों में ऐसा हो सकेगा कि एक कस्टमर बि‍ना अकाउंट नंबर बदले अपना बैंक आसानी से बदल सकेगा। कुछ साल पहले मैंने अकाउंट नंबर पोर्टेबि‍लि‍टी की बात कही थी। हो सकता है, उस वक्‍त यह बहुत दूर की कौड़ी लग रहा हो, मगर अब पेमेंट सि‍स्‍टम एडवांस हो गया है। यूपीआई और इसके अलावा बड़े पैमाने पर आधार एनरोलमेंट भी हुआ है। इसके बाद आधार नंबर अब बैंक अकाउंट से भी जुड़ गए हैं। इन सब चीजों को देखते हुए कहा जा सकता है कि अकाउंट नंबर पोर्टेबि‍लि‍टी का कॉन्‍सेप्‍ट अब सच होने के दायरे में आ गया है।


डि‍प्‍टी गवर्नर एसएस मुंद्रा ने कहा कि बैंकों को मि‍नि‍मम बैलेंस रखने और प्रीमि‍यम सर्विसेस के लि‍ए चार्ज वसूलने का अधि‍कार दि‍या गया है। बैंक इस अधिकार का इस्‍तेमाल आम आदमी को सेवाएं देने से बचने के लि‍ए न करें। केंद्रीय बैंक जरूरी ट्रांजैक्‍शन की डिटेल या स्‍टेटमेंट देने के लि‍ए नई गाइडलाइन्‍स पर भी काम कर रहा है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।