गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को लेकर राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। स्वामी ने मोदी सरकार को स्पष्ट ताकीद की है कि अभी के आर्थिक हालात को देखते हुए जीएसटी को लागू करना खतरनाक साबित हो सकता है। स्वामी ने तो यहां तक कह डाला कि अभी जीएसटी लागू किया गया तो यह वॉटरलू साबित होगा। स्वामी चाहते हैं कि जीएसटी को जुलाई 2019 तक के लिए टाल दिया जाए। स्वामी जाहिर तौर पर दुनियाभर में प्रसिद्ध वॉटरलू युद्ध का संदर्भ दे रहे हैं, जिसमें ‘अजेय’ नेपोलियन को हार का सामना करना पड़ा था। सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने एक महीने पहले पीएम नरेंद्र मोदी को 16 पन्नों की चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने अर्थव्यवस्था और जीडीपी में गिरावट को लेकर 6 संकेतों का जिक्र किया था। हालांकि स्वामी ने इस ट्वीट में लिखा कि मौजूदा हालात में भी अर्थव्यवस्था को सुधारा जा सकता है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।