(DELHI, DELHI)
लंबे वक्त से चल रहा इंतजार अब खत्म हुआ। नोकिया ने अपने तीन नए फोन नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 का लॉन्च इवेंट शुरू कर चुका है। इसी के साथ नोकिया फिर से स्मार्टफोन मार्केट में वापसी कर रहा है।नोकिया की वापसी की खबर सुनकर नोकिया के ऊपर आंख मूंद कर भरोसा करने वाले कस्टमर बेहद ही एक्साइटेड दिख रहे हैं। नोकिया 3 और नोकिया 5 दोनो ही ऑफलाइन एक्सक्वलूसिव प्रोडक्ट है। देश भर के 80, 000 रिटेल स्टोर पर फोन उपलब्ध करवाया जाएगा। इंडिया में नोकिया 3 की कीमत 9,499 रुपये होगी और 16 जून से यह मार्केट में उपलब्ध होगा। वहीं नोकिया 5 की मार्केट कीमत 12, 899 रुपये तय की गई है और इसके लिए 07 जुलाई से प्री बुकिंग शुरू होगी। इसके अलावे नोकिया 6 इंडिया में 14, 999 रुपये में उपलब्ध होगी और यह फोन सिर्फ और सिर्फ अमेजन से खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री के लिए अमेजन पर 14 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इन फोन्स की मार्केट प्राइस को देखते हुए साफ जाहिर हो रहा है कि इस बार नोकिया बाजार में Xiomi Redmi 4, Redmi note 4 और सैमसंग के साथ बाजार में टक्कर लेने के लिए उतर रहा है।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।