जीएसटी से बढ़ेगी खेती की लागत...उर्वरक कीटनाशक महंगे होंगे, कीटनाशक पर जीएसटी 18 फीसदी
(DELHI, DELHI) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 1 जुलाई से लागू होने के बाद उर्वरक और कीटनाशक महंगे हो जाएंगे। उर्वरक पर जीएसटी 12 फीसदी लगेगा, जबकि अभी कर की दर चार से आठ फीसदी है। इससे किसानों खेती की लागत बढ़ेगी।कीटनाशनक पर जीएसटी 18 फीसदी लगेगा। जबकि इसपर कर की दर अभी पांच से 14.5 फीसदी तक है। जीएसटी के बाद सबसे अधिक उपयोग में आने वाले उर्वरक यूरिया की कीमत में 30 से 40 रुपये प्रति क्वटल का इजाफा हो सकता है। जबकि डीएपी में 300 रुपये प्रति क्वटल की बढ़ोतरी जीएसटी लागू होने के बाद हो सकती है। इसके अलावा सड़क परिहवन पर पांच फीसदी जीएसटी लागू होने की वजह से उर्वरक की कीमतों में और इजाफा हो सकता है। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि उर्वरक की खुदरा कीमतें ज्यादा बढ़ सकती हैं।

बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बाद देश में बिजली की दर में कोई वृद्धि की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि उद्योग संगठनों ने उसे टालने की मांग नहीं की है जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) करदाताओं तथा कर अधिकारियों के सवालों का जवाब देने के लिए 25 जून को दो कॉल सेंटर शुरू करेगा। पंजीकरण से जुड़े सवालों के लिए करदाता 0120-4888999 पर कॉल कर सकते हैं। जीएसटीएन ने कर अधिकारियों की सहायता के लिए एक अन्य कॉल सेंटर 0124-4479900 स्थापित किया है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।