कालाधन: स्विस बैंक में जमा भारतीयों का धन घटकर हुआ आधा, स्विटजरलैंड के सेंट्रल बैंक ने जारी किया डेटा
(DELHI, DELHI) केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की सख्ती का असर काले धन पर पड़ा है। स्विस बैंक में जमा भारतीयों का धन घटकर आधा रह गया है। वहीं पाकिस्तान का स्विस बैंक में जमा काला धन भारत के मुकाबले दोगुना है। यह डेटा गुरुवार को स्विटजरलैंड के सेंट्रल बैंक ने जारी किया है।

इस डेटा के मुताबिक, भारत का स्विस बैंकों में सीधे तौर पर जमा धन घटकर 66.5 करोड़ स्विस फ्रैंक रह गया है। अमानती तौर पर रखे गये फंड 1.1 करोड़ स्विस फ्रैंक पर स्थिर।

स्विटजरलैंज के सेंट्रल बैंक के डेटा के मुताबिक, भारतीयों का स्विस बैंकों में धन करीब आधा होकर 67.6 करोड़ स्विस फ्रैंक यानि 4,500 करोड़ रुपये रह गया है।

स्विस बैंकों का कुल विदेशी ग्राहकों का धन मामूली रूप से बढ़कर 1480 अरब डालर रहा है। पाकिस्तान से जमा कोष घटकर 1.4 अरब स्विस फ्रैंक या 9,500 करोड़ रुपये है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।