बिग बाज़ार ऑफर्स: जीएसटी की लॉन्चिंग पर बिग बाज़ार ने खोला ऑफर्स का पिटारा
(DELHI, DELHI) संसद भवन में शुक्रवार रात जीएसटी की ग्रैंड लॉन्चिंग है, इस मौके पर बिग बाजार ने शॉपिंग के लिए ग्रैंड ऑफर्स दिए हैं। बिग बाजार ने 'जीएसटी मुहूर्त शॉपिंग' में प्रॉडक्ट्स के रेट्स 2 प्रतिशत से लेकर 22 प्रतिशत तक कम कर दिए हैं। बिग बाजार के सभी स्टोर्स पर इन ऑफर्स का लाभ लिया जा सकता है।

बिग बाजार की जीएसटी मुहूर्त शॉपिंग 30 जून (शुक्रवार) की रात 12 बजे से 2 बजे रहेगी। संसद में जीएसटी भी रात 12 बजे राष्ट्रपति और पीएम द्वारा लॉन्च किया जाएगा। बिग बाजार के सभी स्टोर्स रात 12 से 2 बजे तक खुले रहेंगे और प्रॉडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।