Jio से मुकाबला: Idea भी लाएगा सस्ता फोन, 2G, 4G दोनों पर करेगा काम
(India) रिलायंस जियो के नए-नए बिजनेस आइडिया से करारी शिकस्त झेल रही टेलीकॉम कंपनियां अब जियो से मुकाबले की तैयारी में हैं। हाल में जिस तरह से जियो ने अपने ग्राहकों के लिए फ्री में 4फी फोन देने का ऐलान किया है उसे लेकर अन्य कंपनियों की चिंता बढ़ गई है।
Jio के बाद अब Idea भी अपने ग्राहकों के लिए सस्ता मोबाइल लाने की तैयारी में है। आइडिया सेलुलर के एमडी हिंमाशु कपानियां ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि वह भी बाजार में किफायती फोन लाने का प्रयास कर रहे हैं।
हालांकि आदित्य बिड़ला ग्रुप की इस कंपनी का विलय वोडाफोन में होने की बात तय है जिससे किसी भी प्रकार के धमाकेदार प्लान आने की संभावना कम है। इसी बीच कंपनी ने साफ किया कि उसकी ओर से किसी भी प्रकार का सब्सिडी वाला फोन लाने की योजना नहीं है।
कंपनी ने कहा कि यह बात सच है कि वे हैंडसेट के बाजार में कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे कि फोन की कीमत को कम किया जा सके। एमडी कपानियां ने साफ किया उनका उद्देश फोन की कीमत को 2500 रुपए तक लाने की है। उन्होंने कहा कि कंपनियां पिछले काफी समय से मोबाइल फोन के बिजनेस में हैं लेकिन उन्होंने देखा कि अब कुछ कंपनियां बेहद सस्ते फोन बाजार में ला रही हैं। इसलिए आइडिया को भी फोन बनाने वाली कंपनियों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।