ऑनलाइन बुकिंग : jio.com से बुक करे अपना जिओ -4G फ़ोन ...
(DELHI, DELHI) गुरुवार शाम शुरू हुए जियो 4G फोन की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होते ही जियो की वेबसाइट का सर्वर डाउन हो गया था जो कि अब फिर से चलने लगी है। दरअसलस शाम 5.30 बजे से बुकिंग शुरू होते ही जियो की साइट डाउन हो गई थी लेकिन साइट एक बार फिर से चलने लगी है। इससे पहले ग्राहकों के लिए बुकिंग में मुश्किल शुरू हो गई थी। बुकिंग का वक्त जैसे-जैसे करीब आता जा रहा था वैसे-वैसे ही साइट स्लो होती गई और जैसे ही फोन के बुकिंग का वक्त आया साइट पर लॉगइन करते ही साइट का सर्वर डाउन हो गया था। फोन की बुकिंग जियो की साइट के अलावा माई जियो एप से भी की जा सकती है। कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक फोन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने अगस्त के महीने से ही सब्सक्रिप्शन लेना शुरू कर दिया था।

बता दें कि जियो 4जी फोन की बुकिंग के लिए ग्राहकों को माय जियो ऐप और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट jio.com में से किसी एक पर जाना होगा। इसके अलावा यूजर्स अपने नजदीकी जियो के स्टोर पर जाकर भी फोन बुक करा सकते हैँ। इससे पहले ग्राहक शाम 5:30 बजे से जियो 4जी फोन को बुक कराने के इंतजार में थे लेकिन साइट पर अचानक से ज्यादा लोड की वजह से सर्वर एरर की शिकायत आ गई और फोन की बुकिंग संभव नहीं हो पा रही है। काफी लोग यह सोच रहे होंगे कि जियो फोन आखिरकार बना कहां है। क्या यह भारत में बना है या फिर किसी और जगह? एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जियो फोन ताइवान में निर्मित हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से जानकारी दी गई है कि फोन ताइवान में बना है। कंपनी का प्लान रोजाना एक लाख और एक हफ्ते में 40-50 लाख फोन डिलिवर करने का है। रिलायंस जियो अपने 4जी फीचर फोन की डिलिवरी सितंबर से शुरू करेगा। कंपनी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फोन की डिलिवरी करने जा रही है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।