फोन के फीचर को लेकर जो जानकारियां लीक हुई हैं उसके मुताबिक फोन में 4जीबी की इंटरनल स्टोरेज मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा के साथ फ्रंट वीजीए कैमरा भी लगाया गया है। इसके जरिए फोन से वीडियो कॉलिंग भी किया जा सकेगा। रिपोर्ट की मानें तो फोन में दिए गए जियो टीवी एप के जरिए यूजर्स 15 भाषाओं में 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स भी देख पाएंगे। यूजर्स के लिए फोन में और भी चौंकाने वाले फीचर्स दिए गए हैं जिसमें फोन में दिया गया म्युजिक लाइब्रेरी शामिल है। इस म्युजिक लाइब्रेरी के जरिए यूजर्स 20 भाषाओं में 1 करोड़ से भी ज्यादा गानों को एक्सेस कर पाएंगे। सिनेमा प्रेमी लोगों के लिए भी फोन में जियो सिनेमा एप की सुविधा दी गई है जिसके जरिए उपभोक्ता 10 से अधिक भाषाओं में 6000 मूवीज और 60,000 से ज्यादा म्युजिक वीडियो का मजा ले पाएंगे।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।