(DELHI, DELHI)
प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल और वोडाफोन ने भारतीय टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी आॅफ इंडिया(ट्राई) के कॉल कनेक्ट शुल्क में कटौती के फैसले की आलोचना की है। इन दोनों कंपनी का कहना है कि ट्राई के इस फैसले से सिर्फ नई कंपनी रिलायंस जियो को ही फायदा होगा और पहले से दबाव झेल रहे उद्योग की फाइनेंशियल सेहत और खराब होगी। दोनों कंपनियों ने साझे बयान में कहा कि इस कदम से सिर्फ नए कंपनियों को फायदा होगा और बाकी इंडस्ट्रीज बुरी तरह प्रभावित होगा। एयरटेल ने कहा, जिस आईयूसी दर का सुझाव दिया गया है, उस पर पूरी तरह गैर पारदर्शी तरीके अपनाया गया है। इससे सिर्फ एक आॅपरेटर को फायदा होगा जिसके पक्ष में भारी ट्रैफिक है। नए नियमनों पर निराशा जताते हुए एयरटेल ने कहा कि उद्योग पहले से फाइनेंशियल दबाव झेल रहा है औ इंटरकनेक्शन प्रयोग शुल्कों(आईयूसी) में कटौती से सिचुएशन और खराब होगी। गौरतलब है कि नियामक ने कल मोबाइल कॉल कनेक्शन शुल्क को 14 पैसे से घटाकर छह पैसे प्रति मिनट करने की घोषणा की है। साथ ही एक जनवरी 2020 से ये शुल्क पूरी तरह समाप्त करने की भी घोषणा की गई है। माना जा रहा है कि इस कदम से नई कंपनी रिलायंस जियो को फायदा होगा और स्थापित कंपनियों को झटका लगेगा। एयरटेल ने आगे कहा कि उद्योग के रूप में हमारा देश की आर्थिक वद्धि में उल्लेखनीय योगदान है। इसलिए हम इस फैसले से निराश हैं।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।