E-Commerce Sell : 40 हजार का फोन केवल 15 हजार रुपये में..
(DELHI, DELHI) तमाम ई-कॉमर्स कंपनियों ने मेगा सेल की शुरुआत कर दी है या फिर कुछ देर में करने जा रही है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल जहां 20-24 सितंबर तक चलेगी, वहीं, अमेजन की सेल प्राइम मेंबर्स के लिए 20 की दोपहर 12 बजे से लेकर 24 सितंबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट गुरुवार यानि 21 सितंबर से मोबाइल फोन की सेल शुरू करेगा। हालांकि, इस सेल से जुड़े कुछ चुनिंदा ऑफर्स की जानकारी दी गई है। वेबसाइट के अनुसार, कंपनी 40 हजार रुपये के फोन पर बंपर छूट दे रही है। बिग बिलियन डे सेल में फ्लिपकार्ट पर Huawei P9 स्मार्टफोन महज 15 हजार रुपये में मिलेगा। इसकी वास्तविक कीमत 40 हजार रुपये है। इस तरह इसपर कंपनी 25 हजार रुपये का बंपर डिस्काउंट दे रही है। बात करें Huawei P9 के फीचर्स की तो इसमें 3 जीबी रैम, 5.2 इंच की एचडी स्क्रीन मिलेगी। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं, एसडी कार्ड के जरिए फोन की इंटरनल मेमोरी को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Huawei P9 में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। एंड्रायड के वर्जन की बात करें तो इसमें मार्शमैलो वर्जन दिया जा रहा है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।