इसने कहा कि उसने धन शोधन रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम जमा 26 लाख रुपये की एक अन्य सावधि जमा को जब्त किया है। यह कंपनी कथित तौर पर कार्ति से जुड़ी है। ईडी ने कहा कि यह एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से कार्ति द्वारा नियंत्रित है। ईडी ने यह भी आरोप लगाया कि कार्ति ने गुरुग्राम में एक संपत्ति को निपटा दिया था और जब्ती की प्रक्रिया को विफल करने के लिए कुछ बैंक खातों को बंद कर दिया और कुछ अन्य बैंक खातों को बंद करने का प्रयास किया। मामले में सीबीआई की प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद एयरसेल-मेक्सिस सौदे की ईडी द्वारा जांच की जा रही है।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।