(India)
गुजरात वासियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर है। राज्य में पेट्रोल और डीजल के दाम सस्ते हो गए है। इसकी घोषणा सूबे के मुख्यमंत्री विजय रुपानी द्वारा की गई है। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विजय रुपानी ने कहा कि हम ईंधन पर 4 प्रतिशत वैट घटा रहे हैं जिसके बाद पेट्रोल में 2.93 रुपए और डीजल में 2.72 रुपए की कटौती होगी। यह कीमतें आधी रात से लागू की जाएंगी। इससे पहले सरकार ने राज्य में जीएसटी रेट घटाया था जिसके बाद अन्य राजनीतिक पार्टियों ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि यह सब राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर किया जा रहा है। अब सरकार ने फिर से चुनाव से पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर विपक्ष को मुद्दा दे दिया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।