आज जीएसटी पर होंगे कई अहम फैसले
(India)

जीएसटी काउंसिल की गुवाहाटी में आज (शुक्रवार) होने बैठक में टैक्स कटौती को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इसी कड़ी में बताया जा रहा है कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों को छूट देने पर भी विचार हो रहा है। सरकार कैश ट्रांजेक्शन करने वालों को कार्ड या फिर इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट से पेमेंट करने पर जीएसटी में ग्राहकों को छूट दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स में एक वरिष्ठ अधिकारी के जरिए से बताया गया है कि शुक्रवार को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कांउसिल बैठक में यह तय करेगा कि इस मुद्दे पर क्या फैसला लिया जा सकता है। वहीं, इसके अतिरिक्त यदि ग्राहक कंज्यूमर ड्यूरेबल वस्तु खरीदते हैं और डिजिटल पेमेंट करते हैं तो भी टैक्स में डिस्काउंट दिया जा सकता है। बता दें कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में 28 फीसदी टैक्स स्लैब में शामिल रोजमर्रा की वस्तुओं, प्लास्टिक प्रॉडक्ट्स और हाथ से बने फर्नीचर पर उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। यदि ऐसा फैसला लिया जाता है कि रेस्ट्रोरेंट में खाना सस्ता हो जाएगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।