डिजिटल करंसी बिटकॉइन में निवेश और कारोबार करने के मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए आयकर विभाग देशभर में चार से पांच लाख अति धनाढ्य व्यक्तियों (HNIs) को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। ये एचएनआई वे हैं जो बिटकॉइन एक्सचेंजों में कारोबार कर रहे थे। गौरतलब है कि टैक्स अधिकारियों ने इस मामले में पिछले सप्ताह इस तरह के नौ एक्सचेंजों का सर्वे किया था। यह कदम टैक्स चोरी पर लगाम लगाने के प्रयासों के तहत उठाया गया। अधिकारियों के अनुसार, इन एक्सचेंजों में अनुमानत: 20 लाख इकाइयां रजिस्टर्ड थीं जिनमें से चार से पांच लाख ऑपरेशनल हैं और कारोबार एवं निवेश कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि टैक्स डिपार्टमेंट की बेंगलुरु इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने अपने सर्वे में मिली जानकारी देशभर में आठ ऐसी ही इकाइयों से साझा की है। इकाई ने सर्वे में डेटाबेस से व्यक्तियों और इकाइयों के बारे में जानकारी मिली थी। जानकार अधिकारियों के अनुसार, विभाग को सर्वे में जिन इकाइयों एवं व्यक्तियों का रिकॉर्ड मिला है उनकी जांच कर चोरी आरोपों के तहत की जा रही है। नोटिस जारी किए जा रहे हैं और उन्हें बिटकॉइन निवेश और कारोबार पर पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना होगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।